ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर संकट, बांग्लादेश टीम ने भारत दौरे से पीछे हटने का लिया फैसला

नई दिल्ली : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 7 फरवरी से प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में बीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखकर अपने सभी मैचों को भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित कराने की मांग की है।

बीसीबी के निदेशक खालिद मसूद पायलट ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भारत एक खिलाड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो पूरी टीम की सुरक्षा पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन्हीं परिस्थितियों के कारण बांग्लादेश की टीम भारत में खेलने नहीं जाएगी।

आईपीएल विवाद से बढ़ा तनाव
इस फैसले की पृष्ठभूमि में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हालिया विवाद को अहम माना जा रहा है। विवाद तब शुरू हुआ, जब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया।

केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों के विरोध के बीच रहमान को टीम में शामिल किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई की ओर से यह कदम उठाया गया।

ICC के फैसले पर टिकी नजर
बीसीबी का कहना है कि मौजूदा हालात में खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में खेलने से इंकार किया गया है। अब इस पूरे मामले पर ICC के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि यह फैसला टूर्नामेंट के आयोजन और कार्यक्रम पर असर डाल सकता है। खेल जगत में इस घटनाक्रम को क्रिकेट से आगे बढ़कर कूटनीतिक और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button