ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड-43 मुक्त नगर: महापौर ने नालों की सफाई परखी, लापरवाही पर जताई नाराजगी

दुर्ग : नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने आज लोक-कर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, वार्ड पार्षद दीपक साहू,अजय वर्मा तथा उप-अभियंता हरीशंकर साहू के साथ वार्ड क्रमांक 43 मुक्त नगर के नालों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने मुक्त नगर आंगनबाड़ी के पास स्थित नाले में बांस डालकर सिल्ट की गहराई परखी। जैसे ही सफाईकर्मी ने बांस डाला, यह स्पष्ट हो गया कि नाले की सफाई ठीक से नहीं कराई गई थी,नाले में लगभग एक फुट तक सिल्ट भरी पाई गई। इस लापरवाही पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को सचेत किया।

वार्ड पार्षद दीपक साहू ने क्षेत्र में नाला जलभराव समस्या को रखते हुए जेल रोड और केंद्रीय विद्यालय जेल रोड नाला सफाई कार्य का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मालवीय नगर नाले से जोड़कर पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न रहे।महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहरवासियों की सुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नालों की सफाई समय-सीमा में पूरी कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button