ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

चलती कार में लगी भीषण आग, सेक्टर-1 मुर्गा चौक पर मचा हड़कंप

भिलाई : सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी, संभवतः शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कार चालक एस. कुमार सोनी अपने कर्मचारियों के साथ दुर्ग से पावर हाउस मार्केट की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठता नजर आया। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोका और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए।

कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार लपटों में घिर गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने क्षेत्र को सुरक्षित किया, वहीं फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button