ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई मंदिर चोरी का खुलासा: गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, मुकुट बरामद

दुर्ग |  दुर्ग पुलिस को भिलाई क्षेत्र में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी, इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर मटका लाइन, कैंप-02 भिलाई समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे मंदिर खुलने के बाद पंडित भोला महाराज पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर खुला छोड़कर वे अपने कमरे में नहाने-धोने चले गए थे। शाम लगभग 6 बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन और लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति व झूला गायब है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया मंदिर का सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में

  1. रीना द्विवेदी (48 वर्ष), निवासी इस्पात नगर, रिसाली
  2. बालमुकुंद सोनी (65 वर्ष), निवासी इस्पात नगर, रिसाली
    शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मंदिर समितियों और नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button