ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन

दुर्ग : आज दिनांक 23.01.2026 को थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्म शमशाद बेगम रहीं।

इस सम्मेलन में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों के लगभग 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने सहभागिता की। महिला कमांडो को सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा कानून के दायरे में रहकर कार्य करने, किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने एवं शांतिपूर्ण तरीके से जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण एवं पुलिस दिशा-निर्देश :

  • सिविल डिफेंस प्रशिक्षण: आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का विधिवत प्रशिक्षण
  • विधिक सीमाएं: सदैव कानून के दायरे में रहकर कार्य करने के निर्देश
  • अनुशासन: किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने की स्पष्ट हिदायत
  • जागरूकता अभियान: सामाजिक जागरूकता अभियान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित करने के निर्देश

पुलिस समन्वय: आपदा/आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महिला कमांडो को कैप एवं बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग  मणिशंकर चन्द्रा, एसडीपीओ बेमेतरा  विनय साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (SDRF)  नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धमधा  रामनारायण ध्रुव, ग्राम सरपंच  केजिया ठाकुर,  राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन  रफीक खान द्वारा किया गया।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जन-सुरक्षा की दिशा में दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button