ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध जुए पर पुलिस का शिकंजा, नंदिनी नगर से 10 बाइक, कार और 25 मोबाइल जप्त

दुर्ग | 24 जनवरी 2026 थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवेलीडीह में जुआ खेलने की सूचना पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 9 लाख 66 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर रेड की गई।

रेड के दौरान मौके से 52 पत्ती ताश सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 91 हजार रुपये नकद, एक आल्टो कार (कीमत लगभग 50 हजार रुपये), 7 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये) तथा 25 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये) जप्त किए गए। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग 9 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण इस प्रकार हैं
01. सुखेश नयां, खुर्सीपार

 

  1. कमलेश्वर सिंह, सूरडंग

 

  1. धनराज चदिवार, दुर्ग

 

  1. प्रशांत वर्मा, स्मृति नगर

 

  1. नयन साहू, कोहका

 

  1. संतोष सेन, नगपुरा

 

  1. जसवंत गोस्वामी, नगपुरा

 

  1. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा, नगपुरा

 

  1. संतोष शुक्ता, सूरडूंग

 

  1. मोहित वर्मा, वैशाली नगर

 

  1. चेतन शर्मा, खपरी

 

  1. प्रवीण सिंह, रामपुर

 

  1. दुखीराम वैष्णव, जामुत

 

  1. ध्रुव कुमार सोनी, कोहका

 

  1. दिनेश सोनी, दुर्ग

 

  1. मोहित जयसवाल, जामुल

 

  1. विक्की साहू, स्मृति नगर

 

  1. प्रकाशदास गोस्वामी, नगपुरा

 

  1. प्रहलाद र्निमलकर, जामुल

 

  1. हिंमासु निषाद, कोहका

 

  1. सोहन देवांगन, बोडेगांव

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button