ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना पदमनाभपुर पुलिस को बड़ी सफलता, सूदखोर आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पदमनाभपुर पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूदखोर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 चेकबुक, इकरारनामा एवं साहूकारी लाइसेंस जप्त किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में सूदखोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना पदमनाभपुर में एक प्रार्थी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसने आरोपी हरीश पारख से 1,60,000 रुपये उधार लिए थे। आरोपी द्वारा उक्त राशि पर 10 प्रतिशत ब्याज वसूला जा रहा था तथा समय पर भुगतान न होने पर रकम दोगुना करने की धमकी दी जाती थी। प्रार्थी द्वारा अब तक 3,20,000 रुपये (मूलधन व ब्याज सहित) चुका दिए जाने के बावजूद आरोपी ने अवैध रूप से प्रार्थी से स्टेट बैंक के 11 खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए और 22 लाख रुपये की मांग करने लगा।

आरोपी की धमकी और अवैध वसूली से परेशान होकर प्रार्थी ने थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 296, 351(2), 308(2) बीएनएस एवं 04 कर्जा अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी हरीश पारख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने उधारी देने, 11 खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाने, इकरारनामा बनवाने एवं 22 लाख रुपये की मांग करना स्वीकार किया। इसके पश्चात दिनांक 29 जनवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का विवरण:
हरीश पारख, पिता – स्व. मोहनलाल पारख
उम्र – 60 वर्ष
निवासी – HIG 1/79, न्यू बोरसी, दुर्ग

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सूदखोरी जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button