ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

सुपेला क्षेत्र से लापता तीन नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित मिलीं, दुर्ग पुलिस की तत्परता से हुआ सफल रेस्क्यू

दुर्ग  : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर इलाके से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया, जिसके परिणामस्वरूप बालिकाओं को कुछ ही घंटों में सकुशल खोज लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 की शाम अर्जुन नगर कैंप-1 निवासी तीन बालिकाएं किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थीं। अगले दिन परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाना सुपेला में दी गई, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी तथा उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध) चित्रा वर्मा के नेतृत्व में चार अलग-अलग खोजी दल बनाए गए। टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया।

जांच के दौरान रेलवे पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और चाइल्ड लाइन से भी समन्वय स्थापित किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर तीनों बालिकाओं को उसलापुर, जिला बिलासपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने सभी बालिकाओं को नियमानुसार सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा है। सूचना मिलते ही परिजन दुर्ग पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

इस पूरे अभियान में सुपेला थाना पुलिस, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई तथा गठित विशेष टीमों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से जुड़ी किसी भी असामान्य स्थिति या गुमशुदगी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button