ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर अधिभार से बचने की अपील

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं। निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स बिना किसी अधिभार या जुर्माने के 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक भी वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च 2026 से पहले जमा करने की अपील की गई है। समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार और जुर्माने से बचने का लाभ मिलेगा। जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्तिकर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं।

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके लिए निगम द्वारा लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालयों तथा मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा और नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए राजस्व प्राप्त होगा। निगम ने कहा कि करदाता आप अपनी सुविधा अनुसार आपके घर, दुकानों में सहायक राजस्व निरीक्षक पहुंच रहे है,उनके पास भी टैक्स की रही जमा कर सकते है, वे निगम के अधिकृत कर्मचारी है,उनके ऊपर भी विश्वास कर राशि जमा कर अतिरिक्त अधिभार से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button