ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़बालोद

जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगल में महुआ बीनने गए एक बुजुर्ग दंपति पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक हुए इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।

यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव का है। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ रोज की तरह सुबह जंगल में महुआ इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान पेड़ों के पास मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक भड़क गया और दोनों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के तेज हमले से दोनों बुरी तरह घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन झुंड ने लगातार डंक मारना शुरू कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि चम्पूलाल गोयल जमीन पर गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी किसी तरह जंगल से बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जंगल में महुआ बीनने जाने वाले ग्रामीण अब अधिक सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button