ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
देश

देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 12 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दस्तक दे दी है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज आंधी चली। उधर दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। तेज आंधी और बारिश के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से परिचालन से बाहर कर दिया गया।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही क्षेत्र में हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में आगे बढ़ेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून से 5 जुलाई के बीच मानसून के मेघालय, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान के शेष हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

कई राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका है।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिनों का मौसम

9 जून को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

10 जून को दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक गर्मी और लू से बचने के लिए सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button