ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तेज हवाओं और बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और गर्मी का असर कुछ क्षेत्रों में बना रह सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों में बिजली चमकने के समय शरण लेने तथा तेज हवाओं के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button