ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

बारिश से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम, महापौर ने पुलगांव नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण,

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर एवं रजा खोखर के साथ पुलगांव नाला पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा नाले में फैली जलकुंभी को हटाने के कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निगम की टीम द्वारा नाले में वर्षों से जमा जलकुंभी, कचरा एवं अन्य अवरोधों को श्रमिकों की सहायता से हटाया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलगांव नाला सहित सभी बड़े एवं छोटे नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि बरसात के दौरान जलभराव, सड़क पर पानी भरने तथा मच्छरों के प्रकोप जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और शहर की स्वच्छता निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए निगम द्वारा अतिरिक्त सफाई गैंग तैनात किए गए हैं। सभी जोन एवं वार्डों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा जहां आवश्यकता महसूस हो रही है वहां तत्काल सफाई कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा नालों में कचरा नहीं डालने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहभागिता निभाएं और नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो।

नगर निगम का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा और शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों तथा जल निकासी मार्गों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दुर्ग शहर को जलभराव मुक्त और स्वच्छ बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button