ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
देश

बैतूल में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर गंभीर

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मुलताई थाना क्षेत्र के परमंडल गांव के भगत सिंह वार्ड की है।

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से सबसे पहले संजय पंवार बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसका भाई विजय पंवार उसे देखने के लिए टैंक में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद मजदूर मुकेश परिहार दोनों को देखने के लिए टैंक में उतरा। अंदर पहुंचकर दोनों को अचेत अवस्था में देखकर उसने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस से प्रभावित होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को करीब एक माह बाद खोला गया था। लंबे समय तक बंद रहने के कारण उसके भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी गैस के कारण दम घुटने से दोनों भाइयों की जान गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला अस्पताल के अधिकारी गजेंद्र मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button