ब्रेकिंग
अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बेचते आरोपी को उतई पुलिस ने दबोचा, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.4 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मुक्तिधाम रोड पतोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक प्लास्टिक थैली में रखी 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सत्यवीर खुटियारे (38 वर्ष), निवासी गोडपेंडरी, थाना उतई, जिला दुर्ग के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उतई में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था।

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक महेश यादव तथा आरक्षक राजीव दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या अन्य किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button