ब्रेकिंग
लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्...
Uncategorized

राष्ट्रीय सर्वेक्षणों की तैयारी पूरी : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

प्रवास, ऋण-निवेश और कृषि परिवार सर्वेक्षण पर मिला गहन प्रशिक्षण

रायपुर : संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी, छत्तीसगढ़ द्वारा इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में 22 से 25 जून 2026 तक प्रवास संबंधी विवरण सर्वेक्षण (Migration Particulars Survey), अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (AIDIS) तथा कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (SAS) के संबंध में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी के संचालक श्री तीर्थ राज अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के अंतर्गत संचालित ये सर्वेक्षण देश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़े शासन की विकास योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया को सुदृढ़ आधार प्रदान करते हैं।

सर्वेक्षण की अवधारणाओं से लेकर आंकड़ा संकलन तक की दी गई जानकारी

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रवास सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण की अवधारणाओं, परिभाषाओं, सूचीकरण कार्य, अनुसूचियों के संधारण एवं आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर एवं फीडबैक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

फील्ड प्रशिक्षण में सीखी सर्वेक्षण कार्य की वास्तविक प्रक्रिया

कार्यक्रम में राज्य के सभी 33 जिलों से आए फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अंतिम दिवस 25 जून को प्रतिभागियों को क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से फील्ड प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने चयनित क्षेत्रों में जाकर सूचीकरण एवं सर्वेक्षण कार्य की वास्तविक प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रपत्रों को भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस फील्ड प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को सर्वेक्षण कार्य के क्रियान्वयन संबंधी व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे आगामी फील्ड कार्य को अधिक प्रभावी, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किया जा सकेगा।

 

विश्वसनीय आंकड़े ही सफल सर्वेक्षण की आधारशिला

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि  सचिता राकेश अग्रवाल, उप निदेशक, एफओडी डिवीजन, रायपुर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन किसी भी सर्वेक्षण की सफलता का आधार होता है तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी इस महत्वपूर्ण दायित्व के प्रमुख भागीदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button