ब्रेकिंग
दुकानों के बाहर नाली में कचरा देख महापौर ने जताई नाराजगी, जुर्माना लगाने के दिए निर्देश तालाबों की सफाई को लेकर महापौर अलका बाघमार ने संभाला मोर्चा, चार प्रमुख तालाबों का किया निरीक्षण सुपेला पुलिस का वारंटियों पर बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटियों समेत 10 गिरफ्तार छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया...
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लोकार्पण, सर्व समाज के जरूरतमंदों को मिलेगा बड़ा लाभ

कम लागत में मिलेगी जीवनरक्षक सुविधा, उप मुख्यमंत्री ने अग्रवाल महासभा के सेवा कार्य की सराहना की

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के अग्रसेन चौक में अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का लोकार्पण किया। यह एंबुलेंस सर्व समाज के लोगों को कम लागत पर उपलब्ध होगी। श्री साव ने इस जनसेवा के कार्य के लिए अग्रवाल महासभा की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अक्सर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे समय में वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसके अभाव में कई बार मरीज की जान पर भी संकट आ जाता है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महासभा ने लोगों की इस आवश्यकता को समझते हुए समाज को अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित की है। यह सेवा अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। समाज को पोर्टेबल वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

श्री साव ने कहा कि यह एंबुलेंस समाज के हर वर्ग के लिए कम कीमत पर उपलब्ध रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा मानवता और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के अनेक कार्यों में समाज की सक्रिय भागीदारी रही है। अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराकर समाज ने अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल समाज भविष्य में भी महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य करता रहेगा। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, महामंत्री श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र अग्रवाल, समाज के प्रबुद्धजन सर्वश्री चतुर्भुज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल और सूरजमल अग्रवाल सहित समाज के अलग-अलग विंग्स के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button