ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल से विद्युत सामग्री चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के निर्माणाधीन आवास से विद्युत सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट और होल्डर बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरधारी नगर निवासी अभियंता विक्रम गहलोत ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरस्वती नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन ब्लॉक क्रमांक 4 और 5 से 8 जून को अज्ञात लोगों ने विद्युत सामग्री चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत धारा 331(2) एवं 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सूचना संकलन और तकनीकी पतासाजी के आधार पर पुलिस ने राज ढीमर उर्फ नानू (20) और दुजराज ढीमर (46), दोनों निवासी सरस्वती नगर, दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट और होल्डर बरामद कर जब्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने निर्माणाधीन भवन में लगी विद्युत सामग्री चोरी कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button