ब्रेकिंग
अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार... बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी निलंबित, अब जेल और न्यायिक कार्रवाई को ... विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख रुपये का चेक गुरु नानक देव जी 557 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप वन भिलाई दुर्ग के ... मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह
छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग के गांव-गांव में लबालब भरीं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण से ग्रामीण आजीविका को मिलेगी नई मजबूती

रायपुर : मानसून की शुरुआत के साथ दुर्ग जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान 2.0 के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में दिखाई देने लगे हैं। अभियान के तहत निर्मित आजीविका डबरियां, नवा तरिया, चेक डैम, परकोलेशन पॉण्ड और अन्य जल संरक्षण संरचनाएं तेजी से पानी से लबालब भर रही हैं। इससे न केवल भू-जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण परिवारों को सिंचाई, मत्स्य पालन, बागवानी तथा अन्य आजीविका गतिविधियों के लिए वर्षभर पानी उपलब्ध हो सकेगा।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान 2.0 और वीबी जी राम जी के प्रभावी समन्वय से जिले की 300 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। जनभागीदारी से संचालित इस अभियान ने वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण को नई गति दी है।

एक ही वित्तीय वर्ष में जिले में 55,965 वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच, 20,518 कंटूर ट्रेंच, 9,663 सोख्ता गड्ढे, 1,324 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं, 834 रिचार्ज पिट, 123 ग्राम तालाब, 26 चेक डैम, 15 परकोलेशन पॉण्ड तथा 28 बोरवेल रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया गया। इन संरचनाओं में वर्षा जल का तेजी से संचयन होने से अभियान की उपयोगिता स्पष्ट रूप से सामने आने लगी है।

जिले में निर्मित 30 आजीविका डबरियां वर्षा जल का प्रभावी संचयन कर रही हैं। वहीं ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ पहल के अंतर्गत बनाए गए 112 डबरी एवं तालाब भी बारिश के पानी से भरने लगे हैं। इन जल संरचनाओं से मत्स्य पालन, सिंचाई, बागवानी और अन्य आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को वर्षभर स्थायी जल स्रोत उपलब्ध होंगे।

जिला प्रशासन का मानना है कि ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान केवल जल संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ आने वाले समय में जल सुरक्षा, कृषि उत्पादकता और ग्रामीण आजीविका को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button