ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर पत्थर से की थी हत्या

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ के आधार पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतका भगवंतीन साहू 16 जुलाई को मजदूरी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। उसी रात पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में परिजनों ने शव की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटों के साथ हत्या की पुष्टि होने पर थाना पुलगांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को हर्ष यादव (19) और नितेश ठाकुर (20) पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई तो पहले दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों के सामने आखिरकार दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर की हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे शराब पीकर घूम रहे थे। तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। पैसों का लालच देकर दोनों उसे ई-रिक्शा से पुलगांव नाला के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

महिला ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिससे घबराकर दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बना ली। आरोपियों ने पहले गमछे से गला दबाया और फिर बड़े बोल्डर पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार कर महिला की हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने की भी की कोशिश

हत्या के बाद दोनों आरोपी पैदल पुलगांव चौक पहुंचे और वहां से लिफ्ट लेकर चंदखुरी चले गए। उन्होंने घटना के समय पहने कपड़े बदल दिए, कुछ कपड़े धोकर छिपा दिए और साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए।

दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष यादव (19 वर्ष), निवासी पीसेगांव और नितेश ठाकुर (20 वर्ष), निवासी चंदखुरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। अपराध की जानकारी छिपाना या साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास भी दंडनीय अपराध है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button