ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद

दुर्ग। सुपेला थाना पुलिस ने एसी मरम्मत के बहाने घर में पहुंचकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के चोरी गए आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुपेला क्षेत्र निवासी मनोज अग्रवाल ने 31 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण गायब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को घर में एसी मरम्मत का काम कराने के लिए एसी मैकेनिक आशुतोष साव दो दिनों तक घर आया था। इसके बाद बेडरूम में रखे पैकेट से आभूषण गायब मिले।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन गहने नहीं मिले। वहीं जब एसी मैकेनिक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह लगातार बहाने बनाकर मिलने से बचता रहा, जिससे उस पर संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1089/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी आशुतोष साव (29 वर्ष), निवासी आईएसएचडीपी आवास जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए गए।

बरामद आभूषणों में शामिल हैं:

  • 2 नग सोने की अंगूठी (पुखराज एवं मूंगा जड़ित)
  • 3 नग चांदी की अंगूठी (मोती, जामुनिया एवं गोमेद जड़ित)
  • 1 जोड़ी सोने की छोटी बाली (हीरे के नग जड़ित)

बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एसी मरम्मत के दौरान घर के कमरों में आने-जाने का मौका पाकर बेडरूम से आभूषणों का पैकेट चोरी किया था। बाद में संदेह होने पर वह पीड़ित परिवार से संपर्क करने से बचता रहा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल और गंभीर जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में मरम्मत या अन्य कार्यों के लिए बाहरी व्यक्तियों को बुलाने से पहले उनकी पहचान और जानकारी सुरक्षित रखें तथा कीमती सामानों को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button