ब्रेकिंग
लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्...
छत्तीसगढ़दुर्ग

ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। ओबीसी महासभा की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने ओबीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से ‘वन नेशन-वन रिजर्वेशन’ के तहत ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग की अलग से गणना कराने तथा ओबीसी की कृषि भूमि के संरक्षण के लिए ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाने की मांग की गई।

संगठन ने यह ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर के नाम कलेक्टर दुर्ग को प्रेषित किया।

ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का सही आकलन करने के लिए जनगणना में ओबीसी की गणना आवश्यक है। साथ ही संगठन ने आरक्षण व्यवस्था में एकरूपता और ओबीसी वर्ग की कृषि भूमि के संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग रखी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष भानु प्रताप यादव के साथ यशवंत साहू, यज्ञदत्त देशमुख, प्रशांत सोनी, घंसू देशमुख, संजय साहू और बसंत साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button