ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल, गॉल में WTC अभियान का आगाज, श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की Playing-11? छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं लगानी होगी कतार, महाराष्ट्र में शुरू होगी महा-आईडी जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, 40 सवालों में मांगी जाएगी ये जरूरी जानकारी बालोद में भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर केदमा में विकास और राष्ट्रभक्ति का संगम, तिरंगा यात्रा के साथ मिली दो बड़ी सौगातें
छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

बालोद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों को नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। देशभक्ति के नारों और उत्साह के बीच स्वतंत्रता दौड़ को रवाना किया गया। दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत किया। स्वतंत्रता दौड़ के पुनः मैदान पहुंचने पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

टीबी मुक्त भारत का दिया संदेश

स्वतंत्रता दौड़ के दौरान स्वास्थ्य विभाग बालोद द्वारा ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तख्तियों, बैनर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नागरिकों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई।

निःशुल्क जांच और इलाज की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच और संपूर्ण उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहायता निक्षय पोषण योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है। निक्षय मित्र योजना के तहत सामाजिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और टीबी के किसी भी संभावित लक्षण को नजरअंदाज न करते हुए समय पर जांच एवं उपचार कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button