ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
देश

जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, 40 सवालों में मांगी जाएगी ये जरूरी जानकारी

नई दिल्ली: जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह अनुसूची के तहत जानकारी जुटाने के लिए 40 सवालों को अधिसूचित किया है। इन सवालों के जरिए जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित जानकारी एकत्र करेंगे। प्रश्नावली में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और जनसांख्यिकीय जानकारी के साथ पहचान और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं।

परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी होगी दर्ज

जनगणना की गृह अनुसूची में व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, जीवनसाथी का नाम और राष्ट्रीयता जैसी जानकारी मांगी जाएगी।

इसके अलावा धर्म, माता-पिता की जानकारी, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाओं से जुड़े सवाल भी होंगे।

शिक्षा और डिजिटल साक्षरता पर भी सवाल

प्रश्नावली में लोगों की साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी। इसमें यह भी पूछा जाएगा कि व्यक्ति किसी शिक्षण संस्थान में जा रहा है या नहीं और उसकी सबसे उच्च शैक्षिक योग्यता क्या है।

पहली बार सामान्य जातियों की भी होगी गणना

जनगणना 2027 की प्रश्नावली में जाति से जुड़ा सवाल भी शामिल किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य जाति से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।

बताया गया है कि स्वतंत्र भारत में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य वर्गों की जाति की गणना पहली बार की जाएगी। प्रश्नावली में जाति से संबंधित जानकारी के लिए सवाल नंबर 10 निर्धारित किया गया है।

कोविड वैक्सीन और बैंक खातों की भी जानकारी

जनगणना की गृह अनुसूची में कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। इसके अलावा परिवार के बैंक खातों की संख्या और मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।

प्रश्नावली में आधार, वोटर आईडी, भारतीय पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान दस्तावेजों की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।

घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचित 40 सवालों के आधार पर नियुक्त जनगणना अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी एकत्र करेंगे। इन आंकड़ों के जरिए देश की आबादी के साथ-साथ परिवारों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति से संबंधित विस्तृत तस्वीर तैयार की जाएगी।

जनगणना 2027 के लिए प्रश्नावली अधिसूचित होने के साथ ही जमीनी स्तर पर डेटा संग्रह की तैयारियां भी और स्पष्ट हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button