ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे ... साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभ... स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें रहेंगी बंद, विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल, गॉल में WTC अभियान का आगाज, श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की Playing-11? छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी अब सरकारी योजनाओं के लिए नहीं लगानी होगी कतार, महाराष्ट्र में शुरू होगी महा-आईडी जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, 40 सवालों में मांगी जाएगी ये जरूरी जानकारी बालोद में भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर केदमा में विकास और राष्ट्रभक्ति का संगम, तिरंगा यात्रा के साथ मिली दो बड़ी सौगातें
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, CM साय रायपुर तो डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

रायपुर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

वहीं राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख जिला मुख्यालयों में ये करेंगे ध्वजारोहण

  • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • दुर्ग: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर (जगदलपुर): उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कैबिनेट मंत्रियों को इन जिलों की जिम्मेदारी

राज्य सरकार की सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्रियों को भी अलग-अलग जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है।

  • सरगुजा: रामविचार नेताम
  • महासमुंद: दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा: केदार कश्यप
  • कबीरधाम: लखन लाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: ओ.पी. चौधरी
  • कांकेर: टंकराम वर्मा
  • सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा: गुरू खुशवंत साहेब
  • जशपुर: राजेश अग्रवाल
  • बालोद: गजेन्द्र यादव

सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

कई जिला मुख्यालयों में लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हैं।

इन विधायकों को मिली जिम्मेदारी

इसी तरह कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैया लाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी को मुख्य समारोह में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परेड की सलामी के बाद होगा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। इसके पश्चात प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की भावी प्राथमिकताओं से जुड़े मुख्यमंत्री के संदेश का जनता के नाम वाचन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला मुख्यालयों और पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button