ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
छत्तीसगढ़दुर्ग

नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन

दुर्ग। नागपंचमी पर्व के अवसर पर अखाड़ा महासंघ दुर्ग जिला की ओर से मठपारा चंडी मंदिर, नया तालाब रोड, वार्ड नंबर 3 स्थित अखाड़ा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले की विभिन्न अखाड़ा समितियों के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक खेल और करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 5 हजार दर्शकों ने खड़े होकर अखाड़ों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का आनंद लिया। खिलाड़ियों ने अपने उस्तादों के नेतृत्व में विभिन्न पारंपरिक कला और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया।

अखाड़ों के उस्तादों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में अखाड़े के उस्तादों का सम्मान मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता राजेश ताम्रकार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद नरेंद्र बंजारे ने की। वहीं, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अखाड़ों के खिलाड़ियों और उस्तादों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार राशि प्रदान की। यह राशि सभी अखाड़ों के उस्तादों को दी गई।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, भाजयुमो जिला महामंत्री अनिकेत यादव सहित अखाड़ा उस्ताद अशोक यादव और कृष्णा यादव मौजूद रहे।

पारंपरिक खेलों ने बांधा समां

नागपंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग अखाड़ा समितियों ने अपने दल के साथ मैदान में उतरकर पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब और अनुशासित प्रदर्शन को देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय पारंपरिक खेलों और अखाड़ा संस्कृति को जीवित रखने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। नागपंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ-साथ उस्तादों का सम्मान कर उनकी वर्षों की मेहनत और योगदान को भी सम्मानित किया गया।

अखाड़ा महासंघ दुर्ग जिला की ओर से आयोजित कार्यक्रम ने नागपंचमी पर्व पर शहर में पारंपरिक खेल संस्कृति और उत्साह का माहौल बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button