ब्रेकिंग
18 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा दुर्ग नगर निगम को मिली पहली महिला IAS आयुक्त, लीना कोसम ने संभाली कमान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अत्याधुनिक तकनीक से बांगलादेशी आरोपी गिरफ्तार, बर्तन बेचने की आड़ म... नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्...
छत्तीसगढ़

18 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 18 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने की। अरविन्द दुबे पूर्व में संगठन के महासचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्य-काज, सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, प्रदेश में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को प्रदेश के सभी जिलों में मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी 4 अगस्त को आयोजित प्रथम स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकार साथियों से स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

 

समीक्षा बैठक में
पुरुष विंग
आर पी सोनी- प्रदेश अध्यक्ष
आर्यन राव- प्रदेश संगठन महामंत्री
मुकेश वर्मा – अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ प्रदेश प्रवक्ता
हनु नायक – प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग
सुरेश गुप्ता — दुर्ग जिला उपाध्यक्ष
दिलीप महाको — रायपुर जिला सचिव
आशुतोष तिवारी — रायपुर, प्रदेश प्रभारी

महिला विंग
भूमि निषाद- जिला सचिव रायपुर
हेमा वर्मा- समाज सेविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने पर सहमति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button