ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद विजय बघेल

रक्तदान महादान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान — युवा मोर्चा ने 50 यूनिट रक्तदान किया

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह महामंत्री अनिकेत यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जा रहा है। रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलती है। युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश का हर नागरिक अपनी उम्मीद के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देखता है। उनके जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने जिस उत्साह के साथ रक्तदान किया, वह सराहनीय है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। लगभग 50 यूनिट रक्तदान इस बात का प्रमाण है कि युवा समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। ब्लड डोनेट करने वालों में प्रमुख रूप से हिमांशु सिंह हर्ष लोढ़ा,अब्दुल्ला कुरैशी,हर्ष चंदेल,उमेश कोटवानी,राम फुटान,तुषार सोनी,सोमू सारथी,तुषार राजपूत,गौरव चन्द्रनिया,शुभम दत्ता रहे

आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा,श्वेता यादव,उल्लेख साहू,अब्दुल्ला कुरैशी,हर्ष चंदेल, विशाल शर्मा,निरंजन दुबे,पीयूष श्रीवास्तव,उमेश कोटवानी,राम फुटान,तुषार सोनी,गौरव चन्द्रनिया,गगन सिंह,तुषार राजपूत, हर्ष लोढ़ा,शुभम सिंह,सोमू सारथी,मनोज श्रीवास्तव,वासु शर्मा, मनीष पठारी ,शुभम दत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button