ब्रेकिंग
हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण,

दुर्ग/4 अक्टूबर 2026/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत तकियापारा वार्ड क्रमांक 8 स्थित हरना बांधा तालाब के चारों ओर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज महापौर अलका बाघमार ने वार्ड- पार्षद, एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने तालाब के किनारे किए गए पुराने एवं नए अतिक्रमण का जायजा लिया।

इस दौरान वार्ड के नागरिकों एवं शिकायतकर्ताओं ने महापौर को बताया कि कुछ लोगों द्वारा तालाब की सीमा की ओर बढ़कर अवैध रूप से कब्जा किया गया है तथा घर एवं अन्य निर्माण किए गए हैं।महापौर अलका बाघमार ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को अतिक्रमण किए गए स्थानों का निरीक्षण कर नियमानुसार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तालाब की वास्तविक सीमा एवं शासकीय भूमि का चिन्हांकन करते हुए अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट की जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हरना बांधा तालाब के चारों ओर लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जे एवं लगातार बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतों को महापौर ने गंभीरता से लेते हुए आज स्थल निरीक्षण किया।उन्होंने मौके पर पहुंचकर तालाब के चारों ओर की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से अतिक्रमण को लेकर जानकारी ली।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि हरना बांधा तालाब शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में शामिल है। तालाबों और उनके आसपास की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। तालाब के किनारे जिन लोगों ने अवैध रूप से निर्माण अथवा कब्जा किया है, वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। तालाबों को अतिक्रमण एवं गंदगी से मुक्त रखने के लिए नागरिक निगम प्रशासन का सहयोग करें और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी निगम को दें।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि शहर के जलस्रोतों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे।

इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर एवं ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद खालिक रिजवी शेरू एवं आशीष चन्द्राकर,जितेंद्र जीतू ताम्रकर, एल्डरमैन अनूप सोनी, उप अभियंता विनोद मांझी, करण यादव सहित जाकिर खोकर, वसीम कुरैशी एवं बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button