मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह

भिलाई | आज नगर पालिक निगम रिसाली में आयोजित भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में माननी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव जी,दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी, विधायक रिकेश सेन जी, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय जी, तेलघनी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी, रिसाली महापौर शशि सिन्हा जी, दुर्ग निगम महापौर अलका बाघमार जी , जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे जी, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही जी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी जिला नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन जी,पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू जी, आदि मंचस्थ उपस्थित रहे..की गरिमामयी उपस्थिति में 101 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति प्रदान कर रही है। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगरीय सुविधाओं का विस्तार, आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण एवं विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।आज के ये विकास कार्य रिसाली के विकास को नई दिशा देंगे और नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं समृद्ध बनाएंगे।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास! विकसित छत्तीसगढ़ – विकसित रिसाली की ओर अग्रसर!

















