ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

निगम में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती,महापौर ने पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि की कामना

दुर्ग/  नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत निगम में आज धूमधाम से कर्मशाला भवन वाहन शाखा,एमएलडी फिल्टर प्लांट व जलकार्य विभाग स्थित विद्युत विभाग में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, वाहन शाखा के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य भोला महोविया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा की।

विश्वकर्मा पूजन मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर एमआईसी संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,विजेंद्र भारद्वाज,श्रद्धा सोनी, माहेश्वरी ठाकुर,बृजलाल पटेल,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दिवान, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता,कर्मशाला अधीक्षक शॉएब अहमद सहित आदि मौजूद रहे।

इस दौरान महापौर ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का श्रद्धा के साथ महापौर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूजन के बाद निगम कर्मचारियों एवं शहरवासियों को ‘विश्वकर्मा जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि नव-निर्माण एवं नव-सृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करते हैं। निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी, भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी पर बनी रहे, सबके जीवन में समृद्धि आए।नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पूजन के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button