ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
भिलाई

चाकूबाजी की घटना: आपसी रंजिश में युवक घायल, 4 आरोपी पकड़े गए

भिलाई| छत्तीसगढ़ के भिलाई में छावनी थाना अंतर्गत कैंप वन में बीती देर रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसमें आरोपी पक्ष ने दो युवकों पर कटर से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक का पेट कट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। पुलिस ने रातोंरात छापेमारी करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रात 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि शास्त्री नगर साक्षरता चौक कैंप 1 में कुछ लोगों के बीच काफी झगड़ा हुआ है और कटर भी चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो लोगों को चाकूनुमा चीज से मारा गया है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रतीक वासनिक पिता अनूप वासनिक के पेट में कटर लगने से उसके पेट की आंत बाहर आ गईं थीं। प्रतीक को बचाने के लिए उसका भाई आया तो आरोपियों ने उसे भी कटर मार दिया। दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में एक को बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया।

प्रतीक ने बताया कि वो शास्त्री नगर में रहता है। देर रात पुरानी रंजिश को लेकर शास्त्री नगर बुद्ध विहार निवासी शेरू, चरनू और राकेश सहित चार लड़के आए। आते ही वो लोग गाली गलौज करते मारपीट करने लगे। प्रतीक को मारता देख उसका भाई भी आया। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारा और भाग गए।

पुलिस ने रात तीन बजे तक दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चारों आरोपी पुरुषोत्तम यादव, चरनू, राकेश साहू और तुषार निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग में निकले और सूचना के आधार पर रात 3 बजे तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें एक आरोपी जिम के अंदर ताला लगाकर सो गया था। उसे वहां से पकड़ा गया। बाकी तीन आरोपियों को अलग-अलग जहों से गिरफ्तार किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button