ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

जेल के अंदर खूनी संघर्ष, चाकू से एक कैदी घायल

रायपुर । सेंट्रल जेल में बदमाशों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। ताजा मामला तब उजागर हुआ जब एक घायल कैदी को इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल लाया गया था। जेल में एक पखवाड़ा पूर्व चाकूबाजी की घटना का बदला लेने एक बदमाश ने इस कैदी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चाकूबाजी की घटना 27 सितंबर को हुई। हमला करने वाला मौदहापारा थाना क्षेत्र का बदमाश आसिफ  उर्फ  बुट्टी है, जिसने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सैयद नदीम पर चाकू से हमला किया। बता दें कि नदीम पिछले 5 साल से दीपक नायडू की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। इस हमले में नदीम के गाल, चेहरे और सिर पर चोट आई है।

बदमाशों ने जेल में खाना खाने के दौरान चम्मच को चुराकर उसे घिसकर चाकू में बदल दिया और इसी से एक-दूसरे पर हमला किया। यह चाकूबाजी बैरक में दबदबा कायम करने के लिए की गई थी। बताया जा रहा है कि आसिफ ने मौदहापारा थाना क्षेत्र के बदमाश शेख साहिल पर 12 जून को किए गए हमले का बदला लेने के लिए नदीम पर हमला किया। हमले के समय सभी बदमाश एक ही बैरक में बंद थे। यह घटना जेल के छोटी गोल के बैरक में हुई है। यदि घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं होती है, तो इससे बदमाशों का मनोबल और बढ़ सकता है। घटना के बाद, जेल प्रशासन ने सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में स्थानांतरित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button