ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
दुर्ग

स्पैरो कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है तो उसे टैक्स की राशि न दें और इसकी सूचना नगर निगम में दे:आयुक्त

दुर्ग ।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत टैक्स लेते समय स्पैरो कंपनी द्वारा रसीद दिया गया हो। और आपको भेजे गये टैक्स डिमांड में बकाया राशि बता रहा हो तो रसीद की कापी डिमांड बिल की कापी के साथ आयुक्त नगर निगम आवेदन लोक सेवा केन्द्र में दिनांक 21 अक्टूबर से लेकर शुक्रवार 25 अक्टूबर 24 तक कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।

इसके बाद आवेदन किये जाने पर विचार नहीं किया जाएगा।स्पैरो कम्पनी द्वारा टैक्स की राशि लिया गया हो एवं रसीद नहीं दिया गया हो,तो भी दस्तावेज सबूत समेत करदाता आवेदन कर सकते है। निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्पैरो के नाम पर एवं उनके कर्मचारियों टैक्स की राशि न दें.

निगम प्रशासन ने लोगों से कहा है कि स्पैरो का ठेका निगम ने समाप्त कर दिया है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील कर कहा कि स्पैरो कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है तो उसे टैक्स की राशि न दें और इसकी सूचना नगर निगम में तुरंत दे।नगर निगम ने सभी करों के भुगतान की प्रक्रिया पुरानी व्यवस्था के साथ शुरू कर दी गई है। इसके बाद भी स्पैरो के नाम से टैक्स वसूलने के लिए घर पहुंचता है तो लोक सेवा केंद्र में आकर आयुक्त के नाम से आवेदन करें।

स्पैरो के साथ सात साल तक रहा अनुबंध स्पैरो कंपनी ने दुर्ग निगम क्षेत्र में संपत्तिकरों की वसूली का काम सात वर्षों तक किया। इस दौरान उसे दो बार एक्सटेंशन भी दिया गया। मार्च में एक्सटेंशन की अवधि समाप्त हो गई। इस बीच वसूली और भुगतान को लेकर भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने लगी।इसलिए निगम ने स्पैरो कंपनी को हटा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button