ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
भिलाई

हड़ताल के बावजूद भिलाई स्टील प्लांट में काम जारी, बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी पर

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में आज सभी यूनियन के लोग मिलकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह से हड़ताल पर बैठे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में कर्माचीर ड्यूटी पर भी पहुंच रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उनका 39 महीने का एरियर बीएसपी ने नहीं दिया। ठेका मजदूर और सेल कर्मचारियों की कटौती की जा रही है। उनको मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही हैं, जो कि गलत है। इन प्रमुख मांगों के साथ ही उनकी और भी कई मांगे हैं, जिसे उन्होंने प्रबंधन के सामने रखा है।

बीएसपी के सभी 11 यूनियन के नेता हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। बीएसपी कर्मी बीएसपी के सभी गेट पर खड़े होकर उन कर्मियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपनी शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे हैं। पुलिस बल इतनी बड़ी संख्या में लगा है कि वो हर जगह पहुंचकर यूनियन नेताओं को ऐसा करने से रोक रही है।

बीएसपी प्रबंधन ने ली राहत की सांस, क्योंकि उनकी लाख कोशिश के बाद भी किसी भी गेट से कोई कर्मचारी वापस नहीं लौट रहा है। चंद मिनट के ठहराव के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी जाने दिया जा रहा है। रेल मिल, यूआरएम और क्रेन ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी नहीं गए हैं। कर्मचारी खुद से ही ड्यूटी से नदारद हैं।

अभी ये हड़ताल 24 घंटे की है, यदि मांगे नहीं मानी गई तो सभी यूनियन के नेता और बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करेंगे। बीएसपी कर्मियों को ड्यूटी जाने से रोकते दिखे हड़ताली बीएसपी के सभी 11 यूनियन के नेता हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

हड़ताल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button