ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाद्य विभाग ने मारा छापा

दुर्ग  | दुर्ग जिले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर की फैक्ट्री में छापेमारी की है। स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम आयल से पनीर बना रहे थे। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कुम्हारी के अहिवारा रोड पर स्थित है। पिछले 4 महीने से संचालित हो रही थी।

दरअसल, फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल और अन्य अमानक तेल को मिलाकर नकली और घटिया पनीर का निर्माण किया जाता था। उसे बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार खाद्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

रात 2 बजे फैक्ट्री में छापेमार करवाई

खाद्य विभाग ने कुछ डेयरी से सैंपल भी लिए थे। सैंपल लेने के बाद डेयरी संचालकों ने ही पनीर की फैक्ट्री का एड्रेस विभाग को बताया। इसके बाद एसडीएम की टीम ने खाद्य विभाग के साथ रात 2 बजे फैक्ट्री में छापेमार करवाई की।

पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया

इस दौरान फैक्ट्री में पनीर बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने टीम को अपने सामने में आधे घंटे में ही नकली पनीर बनाकर दिखा दिया। इसके बाद अधिकारी हैरत में पड़ गए। फिलहाल पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button