ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
भिलाई

थाना भिलाई नगर के शातिर बदमाश अमित जोश को संरक्षण देकर छिपने में सहायता करने वाले आरोपी डी. संतोष राव को किया गया गिरफ्तार

भिलाई नगर | प्रार्थी रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह उम्र 30 साल साकिन जेएमक्यु, कालोनी क्वाटर 07 विश्वामपुर जिला सूरजपुर द्वारा 26.06.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26.06.2024 की रात्रि करीबन 01.20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10 पुलिया के पास सेन्ट्रल एवेन्यु रोड में अमित जोश एवं उनके साथी डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर वाद विवाद करते हुये हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोट पहुंचाया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्र. 285/2024 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण में पूर्व में आरोपीगण 1. आर. यशवंत नायडू, 2. अंकुर शर्मा 3. बी लक्की जार्ज 4. शंकर भाट 5. सागर उर्फ डागी 6. मुकुल सुना 7. रुपेश सिंह 8 बिज्जी मोरिस को अलग अलग दिनांक को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सदर में धारा 173(8) दप्रस. के तहत विवेचना जारी रखने की अनुमति के साथ अभियोग पत्र माननीय न्यायालय दिनांक 24.09.2024 को पेश किया गया है।

प्रकरण के मुख्य आरोपी अमित जोश जो घटना दिनांक के बाद से गिरफ्तारी के भय से पुलिस को देखकर लुकछिप कर रह रहा था। जो दिनांक 08.11.2024 को शाम करीबन 05.00 बजे जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पीछा करने से पुलिस वालो की हत्या करने के नियत से अपने पास रखे पिस्टल से फायरिंग किया था जो पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी अमित जोश की गोली लगने से मृत्यु हो गयी है।

उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये मान पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा

प्रकरण के आरोपी अमित जोश को लुकने छिपने एवं भागने में सहयोग करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिये निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकं शहर  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  हेम प्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के नेतृत्व में निरीक्षक  तापेश सिंह नेताम, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा थाना भिलाई नगर की टीम गठित कर अमित जोश को पुलिस वाले से लुकने छिपने मे सहयोग करने वाले आरोपी डी. संतोष राव का पतासाजी करने हेतु रवाना किया गया था |

जो आरोपी डी. संतोष राव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जिन्होने अपने साथी अमित जोश को लुकने छिपने में सहयोग करना बताया एवं अमित जोश के द्वारा घटना के बाद भागने मे उपयोग किये गये एक्टीवा वाहन क्र. CG 07 CD 3622 को पेण्ड्रा रोड रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग से आरोपी के निशादेही पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अग्रीम कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button