ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

दुर्ग में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दुर्ग: स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आईआईटी भिलाई में उनकी प्रस्तुति को लेकर थाने में शिकायत हुई है, जिसमें उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में दुर्ग पुलिस ने यश राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। आईआईटी प्रबंधन ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यश राठी पर आरोप है कि उन्होंने आईआईटी भिलाई में अपने शो के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर भिलाई आईआईटी के निदेश राजीव प्रकाश ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब यश राठी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू किया तो संस्थान प्रबंधन ने हस्तक्षेप किया और उन्हें मंच से नीचे उतरने को कहा।

संस्थान के वार्षिक उत्सव के दौरान पहले भी स्टैंडअप कॉमेडी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, लेकिन कलाकारों ने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। हमने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

इस मामले में दुर्ग पुलिस के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा है कि यश राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button