ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

तीजा के लुगरा – 2: मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन 22 नवंबर से

भिलाई। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दो चर्चित चेहरे करन खान और प्रकाश अवस्थी एक साथ रूपहले परदे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। वीआर फिल्म्स नागपुर के बैनर तले फिल्म ‘तीजा के लुगरा-2’ छत्तीसगढ़ के 38 से अधिक सिनेमाघरों में 22 नवंबर को रिलीज होगी।

निर्देशक विजय गुमगांवकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर पारिवारिक मनोरंजन का तड़‌का लगाया गया है। फिल्म में रश्मि देवांगन, कल्याणी तापसे, रिंकू रजा, पुष्पेंद्र सिंह, उर्वशी साहू, पवन गुप्ता, संतोष निषाद, संजू साहू, पायल साहू, लता बाही, खुशी गुमगांवकर, करीम खान और शांतनु जैसे कई मशहूर कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म के गीत डॉ. पीसी लाल यादव और मौनी लाला ने लिखे हैं, जबकि संगीत सुनील सोनी ने दिया है। गानों को विलास राउत और दिलीप बैस ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म का वितरण शिवम् इंटरप्राइजेज और लकी रंगशाही कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और कुंदन मार्कर का कहना है कि फिल्म में हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और टीजर को खूब शेयर किया जा रहा है।

फिल्म में मुख्य किरदार निभा अभिनेता करन खान ने कहा कि ‘तीजा के लुगरा-2’ में भी बात अपनी छत्तीसगढ़ की माटी की है और छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को इसमें बखूबी दिखाया गया है। अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने कहा कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों को स्वस्थ व पारिवारिक मनोरंजन देने का प्रयास है। करन व प्रकाश ने उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म को दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button