ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: भाजपा सरकार की एक साल की नाकामियों पर जोरदार प्रदर्शन, वोरा की मौजूदगी

दुर्ग। हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं  भिलाई ने शहर के  संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भवन, दुर्ग के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।  इसे और मजबूती देते हुए, शनिवार को महिला कांग्रेस, दुर्ग ने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप मौन प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

गांधी पुतले के सामने आयोजित इस प्रभावशाली प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया।

-अरुण वोरा भी हुए प्रदर्शन में शामिल..
महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन को और मजबूती देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला कांग्रेस की आवाज़ को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल के कार्यकाल में प्रदेश को अराजकता, अत्याचार और वादा खिलाफी के सिवा कुछ नहीं दिया।

-तख्तियों पर लिखे थे भाजपा की असफलताओं के आरोप..
महिलाओं द्वारा हाथों में लिए तख्तियों पर भाजपा सरकार की विफलताओं के कई बिंदु लिखे थे। कानून व्यवस्था में गिराव, किसानों से धान खरीदी में वादाखिलाफी, हसदेव के जंगलों की कटाई, बढ़ते अपराध और अराजकता, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की राजनीति।

-राहगीरों पर पड़ा प्रदर्शन का गहरा प्रभाव..
प्रदर्शन के दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुककर इसे देख रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली साबित हुआ, जिसने आम जनता का ध्यान आकर्षित किया और भाजपा सरकार की नाकामियों पर चर्चा को हवा दी।
महिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन यह संदेश देने में सफल रहा कि भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के बजाय केवल अपने हित साधे हैं।

कांग्रेस की महिलाएं रहीं अग्रणी इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शकुन ढीमर (पूर्व पार्षद), डॉ. अश्वनी जांगड़े (मीडिया प्रभारी), भूमिका देशमुख (पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष), सुनीता देवांगन (पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष), खुशबू साहू (दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष), कुन्ती बर्वे (सचिव), धनवंती (सचिव), अंजनी साहू, खिलेश्वरी देवांगन (मध्य ब्लॉक अध्यक्ष), मीरा वर्मा, सत्यवती वर्मा (पर्यावरण प्रभारी), देवकी रघुवंशी, मंजू वर्मा, शोभा विश्वकर्मा और राधिका साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button