नगर पंचायत उतई की राजनीतिक सरगर्मी तेज

दूर्ग | दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत् आने वाले नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष व पार्षद पद का चुनाव जनवरी 2025 में होगा। दिसम्बर माह चुनाव आचार संहिता लग जायेगा।




19 दिसम्बर की सन्ध्या 4 बजे से दूर्ग के कलेक्ट्रेट में 15 पार्षद पद का आरक्षण होगा।अध्यक्ष पद का आरक्षण राजधानी रॉयपुर में होगा।जिसके तिथि की घोषणा अभी नही हो पाई है।इस बार अध्यक्ष पद सामान्य होने की चर्चा हो रही है।




नगर पंचायत उतई सबसे अनोखा नगर पंचायत है।यहाँ पर आम जनता ने दो बार निर्दलीय को अध्यक्ष बनने का बड़ा अवसर दिया था। वर्तमान में कांग्रेस के डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष व काँग्रेस के ही रवींद्र वर्मा उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है।
यहां पर काँग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। नगर पंचायत उतई में सबसे पहले अध्यक्ष बनने का अवसर ग्राम पंचायत उतई की सरपंच सुनीता शर्मा को मिला था।
जिन्हें सरपंच से सीधे मनोनीत अध्यक्ष बनने का अवसर भाजपा सरकार की ओर से मिला था। उसके बाद निर्दलीय गौरी चन्द्राकर व जीवन लाल साहू को नगर पंचायत उतई का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला ।
इस बार अध्यक्ष पद सामान्य होने की चर्चा हो रही है।अब उतई के वर्तमान पार्षद पूर्व पार्षद व भाजपा कांग्रेस निर्दलीय नेताओ की नजर 19 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेक्ट दूर्ग में होने वाली वार्ड पार्षद के आरक्षण पर टिकी हुई है|