हिट एण्ड रन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम यादव निवासी महामाया पारा वार्ड न. 04 भिलाई 03 दुर्ग की विगत 26 मार्च 2024 को



रायपुर से दुर्ग जीई रोड कुम्हारी के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में मृत्यु हो गयी थी।

इसी प्रकार सीता साहू पति तोषण साहू और गुनगुन साहू पिता तोषण साहू निवासी ग्राम बसनी धमधा
जिला दुर्ग की विगत 14 जनवरी 2024 को ईटा भट्टी रोड धमधा दुर्ग मेन रोड के पास सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) अज्ञात
वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं में घोर उपहति होने की पुष्टि की गई है। इनकी मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर चौधरी ने मृतक घनश्याम यादव के विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि मैना यादव को,
मृतिका सीता साहू और गुनगुन साहू के विधिक प्रतिनिधि तोषण कुमार साहू को प्रतिकर राशि 2-2 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।