ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातें: दो अलग-अलग मामलों में दो मोटरसाइकिलें चोरी

दुर्ग | दुर्ग में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मोहन नगर और उतई थाना क्षेत्रों से दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

पहली घटना में, मोहन नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी दिलीप कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 जनवरी को उसने अपनी होंडा एक्टिवा (सीजी 07 सी टी 8763) ढिल्लन कापलेक्स परिसर में खड़ी की थी।

जब वह डॉक्टर के पास गया और थोड़ी देर बाद लौटकर आया, तो उसकी एक्टिवा गायब थी। वाहन की कीमत लगभग 50,000 रुपए बताई जा रही है, और गाड़ी की डिक्की में रखे ओरिजिनल आरसी बुक और इंश्योरेंस पेपर भी चोरी हो गए।

दूसरी घटना उतई थाना क्षेत्र की है, जहां बाबा पारा उतई निवासी ओंकार सेन के बेटे दुर्गेश सेन की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (सीजी 07 ए एन 6529) 11 जनवरी को चोरी हो गई।

दुर्गेश ने वाहन को कार्यक्रम देखने के बाद घर लौटने के लिए खड़ा किया था, लेकिन सुबह 4 बजे जब वह घर लौटने आया, तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। वाहन की कीमत करीब 20,000 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button