ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
Uncategorizedदुर्ग

रिसाली में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट सर्वे करने बनेगी 5 विभाग की टीम – कलेक्टर पहुंची मरोदा डेम

रिसाली | रिसाली के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने बनी योजना का अब सर्वे होगा। सर्वे करने 5 विभाग के अधिकारियों की टीम बनेगी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने टीम तीन दिवस के भीतर बनाने निर्देश दिए है।

गुरूवार शाम कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सीधे मरोदा डेम पहुंची। उन्होंने मरोदा डेम के ओवरफ्लो लाइन पर हुए अतिक्रमण समेत रिसाली के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने बनी योजना की जानकारी ली।

उन्होंने संयंत्र के मरोदा डेम का निरीक्षण करते निर्देश दी है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के, रिसाली निगम के कार्यपालन अभियंता, सिचाई विभाग व पी.एच.ई. विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे करे।

कलेक्टर के भ्रमण कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, प्रभारी सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेन्द्र परिहार उपस्थित थे।

प्रोजेक्ट के लिए देखी जमीन
नगर पालिक निगम रिसाली के गठन पश्चात शासन ने महाविद्यालय भवन, आॅडिटोरियम, नालंदा परिसर, अस्पताल भवन स्वीकृत किया है।

जमीन नहीं होने की वजह से निर्माण कार्य  अधर में है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने रिसाली निगम क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी की। हालांकि प्रस्तावित स्थल भिलाई इस्पात संयंत्र के क्षेत्राधिकार में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button