ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
भिलाई

महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट समेत 20 बड़ी घोषणाएं, विधायक रिकेश सेन ने कहा – निकाय की तस्वीर बदलेगी, मील का पत्थर साबित होगा “अटल विश्वास पत्र”

भिलाई नगर | आज बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने अटल विश्वास पत्र में 20 बड़ी घोषणाएं की हैं।

घोषणा पत्र समिति में शामिल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भाजपा ने घोषणा पत्र को इसे अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है। इस पत्र में शहर के विकास के लिए 20 बड़ी घोषणाएं की गईं हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा पत्र टीम की उपस्थिति में अटल विश्वास पत्र का विमोचन किया है।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

श्री सेन ने बताया कि यह घोषणापत्र अटल जी की 100वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है।

विधायक सेन ने कहा कि आज 20 बिंदुओं पर अटल विश्वास पत्र जो जारी किया गया है, उसमें महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की विशेष छूट, महापौर सम्मान निधि की स्थापना,

UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि, विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा, पीएम स्व निधि से 30 हजार की वित्तीय सहायता, फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता,

महिला स्वसहायता समूह को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख का ऋण, सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश की परिकल्पना, गोकुल नगर का विस्तार, राजधानी की यातायात को सुदृढ़ बनाने पार्किंग निर्माण, नालंदा परिसर पुस्तकालयों की संख्या में बढ़ोतरी,

पुराने संपति कर के लिए एक मुश्त निपटान सुविधा, 3 लाख PMAYU घरों का तेजी से निर्माण, पट्टा धारकों को भू स्वामी हक सहित जनहित के लिए विशेष संकल्प योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना जो घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी किया है|

वह नगरीय निकाय क्षेत्र की तस्वीर और वहां के रहवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button