ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
कोरबा

CG : जुआ खेलने के आरोप में 11 गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया नकदी

कोरबी: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया

और उनके पास से 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए।

यह कार्रवाई पुलिस को एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद की गई,

जिसमें बताया गया कि कोरबी के जंगल में कुछ लोग 52 पत्तों के खेल में दांव लगा रहे हैं।

रतनपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही एक टीम गठित की और जंगल में छापा मारा।

मौके पर पुलिस ने 11 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

साथ ही पुलिस ने जुए के फड़ से 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए।

जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 12.39 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए

आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और संगठित अपराध की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है

और इस मामले में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button