ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
भिलाई

Bhilai Road Accident: एक्टिवा सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, सिर डंपर के पहिए के नीचे आने से मौत

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेलहा नाले के पास एक्टिवा सवार को डंपर ने रौंद दिया। स्कूटी सवार पहले कार से टकराया और सड़क पर गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रही डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। डंपर ने उसका सिर ही कुचल दिया।

हेलमेट होने के बाद भी उसका सिर नहीं बच पाया। मौके पर ही एक्टिवा सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मृतक के शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह 8 से 8:30 बजे की बताई जा रही है। एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमएक्स 2239 का चालक तेलहा नाले के पास एक कार से टकराया और सड़क पर गिर पड़ा।

इस दौरान उसने हेलमेट भी लगाई थी। एक्टिवा सवार जैसे ही सड़क पर गिरा पीछे से आ रही डंपर क्रमांक सीजी 23 सी 0484 ने उसे कुचल दिया। डंपर का पहिया उसके सिर से ऊपर से निकला हेलमेट टूट गया।

इसके बाद सिर में गंभीर चोट के कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button