ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
जगदलपुर

भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण अधिक मुआवजा देने का आरोप में नगर निगम के आयुक्त निर्भय कुमार साहू सस्पेंड

जगदलपुर  | राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त, निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में अनियमितता और अधिक मुआवजा देने के आरोपों के कारण की गई है।

निर्भय कुमार साहू पर आरोप है कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण के दौरान निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से अधिक मुआवजा दिलवाया, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ। इसके अलावा, साहू के खिलाफ जांच में अनियमितता और लापरवाही के आरोप सही पाए गए हैं।

भारतमाला परियोजना के तहत अभनपुर से विशाखापट्टनम तक बनने वाले इकनोमिक कॉरिडोर के लिए मुआवजा भुगतान में अनियमितताएं सामने आईं, जिनकी जांच के बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्भय कुमार साहू ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों के कार्यों का सही तरीके से निरीक्षण नहीं किया और कर्तव्यों में लापरवाही बरती। इसके परिणामस्वरूप, शासन को आर्थिक नुकसान हुआ और मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने यह कदम उठाया है।

निलंबन आदेश: छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में क्लेमेन्टीना लकड़ा, अवर सचिव, के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button