ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
भिलाई

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी: भूपेश बघेल और उनके बेटे के घर पर दबिश

भिलाई : छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि चार गाड़ियों में पहुंची ED की टीम ने उनके पदुमनगर स्थित घर पर दबिश दी।

बेटे चैतन्य बघेल के घर भी ED की कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापा मारा है। यहां भी अधिकारियों की दो टीमें जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है।

शराब, कोयला और महादेव सट्टा घोटाले से जुड़ा मामला?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले, कोयला घोटाले और महादेव सट्टा एप से जुड़े मामलों में लगातार ED की छापेमारी जारी है। इससे पहले भी कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ED की कार्रवाई हो चुकी है। महादेव सट्टा और कोयला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं।

इस छापेमारी से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बताया है|

https://x.com/anshuman_sunona/status/1898940535030845537?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1898940535030845537%7Ctwgr%5E6404dd2250da6f9a645240784f833eaa2c656054%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Frojnamchanews.com%2Farchives%2F18957

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button