ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
दुर्ग

पावर हाउस ब्रिज के नीचे खडी कण्डम वाहनों पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा की गई कार्यवाही

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्ग दर्शन तथा सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के उपर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे खडे कण्डम वाहनों को हटाने हेतु आस पास के गैरेज संचालको को हिदायत दिया गया था परंतु उक्त गैरेज संचालक एवं मालिकों के द्वारा अपनी वाहन ब्रिज के नीचे खडा करना पाया गया|

जिस पर कल दिनांक को यातायात पेट्रोलिंग के द्वारा ब्रिज के नीचे खडे लगभग 20 वाहनों को क्रेन से उठाकर सुरक्षार्थ छावनी थाना में खडा किया गया |

और सभी वाहनों के उपर नो पार्किग धारा के तहत ऑन लाईन चालान भी किया गया। पावर हाउस ब्रिज के आस पास गैरेज संचालन करने वाले को भी पुनः इस प्रकार वाहन खडा ना करने हेतु निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button